मधुबनी | ब्युरो रिपोर्ट | कल शाम को घोघरडीहा थाना क्षेत्र के धनखोर गांव से कई किसानों की गेहूं की फसलें हथियारबंद अपराधियों के द्वारा जबरन काट कर लूट लेने का मामला अब घोघरडीहा थानाध्यक्ष को विवादो में ला दिया है |
यह भी पढें-
पीड़ित किसानों के द्वारा कहा गया है कि जब वह लोग घोघरडीहा थाना पर पहुंचे तो बालेश्वर यादव का बेटा उमेश यादव वहां आराम से बैठकर चाय की चुस्की ले रहा था, थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने गिरफ्तारी ना हो इसलिए वहां से उसको बचा कर निकाल दिया जबकि उमेश यादव भी कल हुए फसल लूट कांड में अत्याधुनिक हथियारों के साथ शामिल रहा था | पिड़ित किसानो ने कहा सुनियोजित तरीके से फसल लूटकांड को अंजाम दिया गया |
बताते चले की आज पिड़ित किसानों के द्वारा परसा गांव निवासी बालेश्वर यादव व उसके बेटे उमेश यादव सहित आधे दर्जन से अधिक अपराधियो पर तीन एफआईआर दर्ज करवायी गयी है ||